Blog
शहीदों को श्रद्धांजलि
|
|
प्रिय मित्रों ,
सादर अभिवादन ,
विगत 25 दिनों में पुरे भारत ही नहीं बल्कि विश्व में उथल पुथल मची रही चाहे वह दंतेवाडा , बीजापुर की नक्सली हमला हो ,लैला की तबाही मचाता सैलाब जो अपने पीछे पुनर्निर्माण के लिए पुन : संघर्सरत समुद्र तट के रहवासी ,सूर्य देव की आंख ततेरती 47 डिग्री की तपिश , राजपूत क्षत्रिय समाज के पुरोधा वयोवृद्ध राजनेता भैरों सिंह शेखावत का निधन एवं मैंगलोर की हवाई जहाज दुर्घटना में मारे गए 158 ब्यक्ति की कराह क्या इन सब से आप विचलित नहीं हुए ,क्या आप के मन के किसी कोने में कोई दर्द नही उठता . क्या हमारा समाज एवं नौजवान साथी इन घटनाओं से उद्देलित नहीं होता , देश एवं समाज के लिए मर मिटने वाले जवान शहीदों के उन अनाथ माता बहनों बच्चो के लिए आपके पास प्यार एवं सांत्वना के दो शब्द तो होगा ही मैं पुरे समाज की ओर से शहीदों को सादर प्रणाम कर श्रद्धांजलि अर्पित करता हुं ,
लैला से तबाह हुए परिवार को पुनर्निमाण के लिए शुभकामनाए , पूर्व उप राष्ट्रपति श्री शेखावत के निधन एवं हवाई दुर्घटना में मारे गए लोगो को श्रद्धांजली अर्पित करता हु .
मित्रो
उक्त घटनाओं के साथ ही हायर सेकेंडरी के परिणाम भी घोषित हो गया है , छत्तीसगढ़ बोर्ड में समाज के एक छात्र चिं. रुपेश ठाकुर खैरागढ़ ने प्रावीण्य सुंची में नवंम स्थान प्राप्त कर समाज को गौरव प्रदान किया हम उअनके उज्जवल भविष्य की कामना करते है .
हायर सेकेंडरी का परिणाम आपके लाडले / लाडली की भविष्य का turning point होता है जहां से उनका भविष्य की दिशा एवं दशा निर्धारित होती यह बिंदु बहुत ही नाजुक एवं कमजोर होता है जहा आपको एवं आपके भविष्य को भ्रमित होने से बचने के लिए विभिन्न सूचना एवं सेवा केंद्र से सहयोग लिया जा सकता है
मै अपने नौजवान साथियो से आशा करता हु की वे एशो आराम की चाह को कम करें पैसे की मोह पाश में न जकडे तथा अपने आस पास कोई ऐसा रचनात्मक कार्य करे जिससे समाज को एक नई दिशा मिले .
जिंदगी तो राजपूत जिया करते है ,
दिग्गजों को पछाड़ कर राज किया करते है ,
कौन रखता है किसके सर पर ताज ,
राजपूत तो अपना राज तिलक खुद किया करते है .
चले आइये आप भी अपनी भावनाओ को ब्यक्त करने के लिए , आप एक कदम बढ़ाइए फिर देखीए आपके साथ एक नहीं ,सैकड़ो नहीं हजारो नहीं असंख्य कदम आपके साथ होगा .
भागवत सिंह बघेल
Categories: None
Post a Comment
Oops!
The words you entered did not match the given text. Please try again.
Oops!
Oops, you forgot something.