Blog
Freedom fighter Captain Lakshmi Sahgal dies
|
|
स्वतंत्रता सेनानी कैप्टन डॉक्टर लक्ष्मी सहगल का निधन
स्वतंत्रता सेनानी डॉक्टर लक्ष्मी सहगल का लम्बी बीमारी के बाद 98 वर्ष की आयु में सोमवार, 23 जुलाई, 2012 की सुबह कानपुर में निधन हो गया .
सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज में कैप्टन रहीं डॉक्टर लक्ष्मी सहगल सांसद एवं समाजसेवी के रूप में यह देश उन्हें सदैव याद रखेगा.
वकील डॉ0 स्वामिनाथन और मां समाज सेविका व स्वाधीनता सेनानी अम्मुकुट्टी की पुत्री डॉक्टर लक्ष्मी सहगल का जन्म 24 अक्तूबर 1914 को हुआ था . शिशु रोग विशेषग्य डॉक्टर लक्ष्मी सहगल ने 1938 में मद्रास मेडिकल कालेज से एम.बी.बी.एस. किया था . डा. लक्ष्मी सहगल 1940 में सिंगापुर चली गयीं थी जुलाई 1943 में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के सिंगापुर आने पर उनके साथ आजाद हिंद फ़ौज में शामिल हो गयी . डा. सहगल के आजाद हिंद फ़ौज में शामिल होने पर रानी झाँसी रेजिमेंट के नाम से महिला रेजिमेंट बनाया गया तथा डा. लक्ष्मी सहगल ने कैप्टेन का कार्यभार संभाला. उनकी साहस , अद्भुत कार्य शैली के चलते कर्नल बनाया गया .
जापान की दितीय विश्व युद्ध में हार के बाद ब्रिटिश सेनाओं ने आज़ाद हिंद फ़ौज के सैनिकों की भी धरपकड़ शुरू की. सिंगापुर में डॉ. लक्ष्मी भी पकड़ी गयी . जुलाई 1946 को भारत लाये जाने के बाद उन्हें बरी कर दिया गया.
डॉ. लक्ष्मी ने लाहौर में मार्च 1947 में कर्नल प्रेम कुमार सहगल से विवाह कर लिया और फिर कानपुर में आकर बस गईं. उनके परिवार में बेटी सुभाषिनी ,दामाद मुज़फ्फर अली पौत्र शाद अली फिल्म निर्माण से जुड़े है नृत्यांगना मृणालिनी साराभाई उनकी सगी बहन हैं. बाद में वे सक्रिय राजनीति में भी आयीं और 1971 में मर्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी से राज्यसभा की सदस्य बनीं. वे अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की संस्थापक सदस्यों में रहीं. 1998 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण से सम्मनित किया गया.
वर्ष 2002 में वाम दलों की ओर से डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम के विरुद्ध राष्ट्रपति पद का चुनाव भी लड़ीं थीं.उनकी बेटी सुभाषिनी अली 1989 में कानपुर से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की सांसद भी रहीं..
राजपूत क्षत्रिय महासभा महान स्वतंत्रता सेनानी को अपनी भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है
भागवत सिंह बघेल
Categories: None
Post a Comment
Oops!
The words you entered did not match the given text. Please try again.
Oops!
Oops, you forgot something.